फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों तक बंद रहेंगे जिले के जलप्रपात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार को जिले के खड़ंजा और विंढम फाल का दौरा कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने जिले के सभी जलप्रपातों को 15 दिनों तक जनता के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि फाल पर कोई न पहुंच सके इसका ध्यान रखा जाए। एक पखवाड़े बाद इसकी समीक्षा की जाएगी उसके बाद उसे खोला जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे एसपी के साथ मंगलवार की सुबह खड़ंजा और विंढ़म फाल पर पहुंचे थे और एनडीआरएफ की टीम को गायब हुए युवक की तलाश में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने एसपी को आदेश दिया कि सभी फाल को 15 दिन के लिए बंद कर दिया जाय। हर 15 वें दिन फाल की सुरक्षा की समीक्षा के बाद ही परिस्थिति अनुसार उन्हें खोला जाएगा। डीएम ने बताया कि लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए यह कवायद करनी पड़ रही है। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया है कि पिकनिक स्पॉट पर जाल की व्यवस्था की जाए। बांधों से पानी छोड़े जाने के पूर्व लाउडस्पीकर से पिकनिक स्थलों पर सूचित किया जाए। वार्निंग सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील कि पिकनिक स्थलों पर जाने के बाद खुद की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें