फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो डिफेक्ट एवं जीरो इफेक्ट पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा बाजीराव में अंर्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर अखिल भारतीय मेटल वेलफेयर ट्रस्ट एवं एमएसएमई, डीआई इलाहाबाद नैनी के तत्वावधान में जीरो डिफेक्ट एवं जीरो इफेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व डीसी विंध्याचल मंडल उमेश कुमार सिंह ने जीएसटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अच्छे क्वालिटी और वातावरण को बिना नुकसान पहुंचाए प्रोडक्ट तैयार करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर एमएसएमई आईबी सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर वीके बुडाल और नितिन शर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम और जीएसटी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपेश कुमार वर्मा और संचालन गणेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में हरिओम सिंह, किशन, प्रवी, प्रीतम केशरवानी, शंभू, रामबाबू कसेरा, बसंतलाल, रौनक कसेरा, श्यामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें