फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढोलकिया पहाड़ी पर जुआ खेल रहे 11 लोग गिरफ्तार, 8 कार बरामद

विज्ञापन
चुनार कोतवाली पुलिस ने ढोलकिया पहाड़ी से गिरफ्तार जुआरी। स्रोत- पुलिस - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह ढोलकिया पहाड़ी पर बने झोपड़ी में सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने 109690 रुपये नकदी, आठ चार पहिया वाहन, एक बाइक, 10 मोबाइल फोन बरामद भी किया है। पकड़े गए लोगों में संजय निवासी लोंहदी कला कोतवाली देहात, शिवम कुमार निवासी अटल चौक थाना विंध्याचल, संजय चौबे निवासी हरिहरपुर थाना जंसा वाराणसी, देवेंद्र कुमार निवासी बघेड़ी टोला रामनगर वाराणसी, मनोज कुमार निवासी पथरौरा थाना अदलहाट, ओम प्रकाश पटेल निवासी सरसवा गंगापुर थाना शिवपुर जिला वाराणसी, राजेश कुमार निवासी जयराम का बगीचा कोतवाली शहर, रुपेश कुमार निवासी सुगापाख थाना मड़िहान, प्रशांत उपाध्याय निवासी पयागपुर थाना राजातालाब वाराणसी, भुल्लन सिंह निवासी कोलना थाना अदलहाट व महेश निवासी पथरौरा थाना अदलहाट शामिल हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि जुआ खेलते समय 11 लोगाेें को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें