फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को नोटिस जारी

Tue, 24 Oct 2017 12:05 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में डीसी मनरेगा अनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विकास खंड छानबे, पहाड़ी, सिटी, राजगढ़, कोन और मझवां के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

  मनरेगा कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर दो सेक्रेटरी, तीन तकनीकी सहायक, पांच रोजगार सेवक व लेखा सहायक मनरेगा को नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गांव में प्रत्येक दिन मजदूरों को गांव में ही 100 दिन का काम उपलब्ध कराएं। डीसी मनरेगा ने ग्राम विकास अधिकारी सिटी चंद्र प्रकाश और ग्राम पंचायत अधिकारी पहाड़ी प्रभात शुक्ला, तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार सिटी, जमुना प्रसाद सिटी तथा अनूप कुमार गुप्ता राजगढ़ को नोटिस जारी किया। वहीं रोजगार सेवक अनूप कांत ओझा कोन, अंकिता गुप्ता छानबे, अखिलेश कुमार सिटी, कमलावती राजगढ़, संतोष कुमार दूबे पहाड़ी और लेखा सहायक मनरेगा सिटी दीप स्वर्ण द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा। डीसी मनरेगा ने कहा कि आधार बेस पेमेंट में तेजी लाएं। साथ ही कराए जा रहे कार्यों की जीओ टैगिंग अवश्य कराएं। जिसमें प्रति ग्राम पंचायत में प्रति दिन 100 मजदूरों को कार्य पर लगाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में मनरेगा डैश बोर्ड फीडिंग की समीक्षा, कार्य पूर्णता, जीओ टैगिंग और सेक मैपिंग की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में राजेश कुमार, सुहैल अहमद आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें