निकाय चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन व निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दूबे ने निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किया है। नगर पालिका मिर्जापुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान को आरओ व बीडीओ पहाड़ी भावना यादव व डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला को एआरओ बनाया गया।
मिर्जापुर में सभासद पद के नामांकन के लिए आरओ और एआरओ तैनात किए गए हैं। जिसमें एक से पांच तक के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, वार्ड छह से दस तक सहायक निदेशक बचत राजेश कुमार दूबे, वार्ड 11 से 15 तक एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, वार्ड 16 से 20 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, वार्ड 21 से 25 तक उपायुक्त श्रम रोजगार अनय कुमार मिश्र, वार्ड 26 से 30 तक पीओ नेडा संजय कुमार, वार्ड 31 से 34 तक बीडीओ सिटी सुनील तिवारी और वार्ड 35 से 38 तक मुकेश कुमार सारंग सहायक निदेशक मत्स्य को बनाया गया है।
नगर पंचायत कछवां के लिए एसडीएम लल्लन राम को आरओ और बीडीओ नीरज दूबे बीडीओ छानबे व सहायक अभियंता अमित कुमार मिश्र को एआरओ बनाया है। वहीं सभासद चुनाव के लिए वार्ड एक से 12 तक के लिए अधिशासी अभियंता उदयवीर सिंह को आरओ और बीडीओ विजय कांत द्विवेदी तथा सहायक अभियंता सलिल कुमार को एआरओ बनाया है। नगर पालिका चुनार के लिए एसडीएम चुनार सुनील कुमार मिश्रा को आरएओ और बीडीओ राजगढ़ राम चंद्र राम और सर्वेश चंद्र सिन्हा को एआरओ बनाया गया है। वहीं सभासद चुनाव के लिए एक से छह तक अधिशासी अभियंता संदीप कठेरिया, छह से 10 तक उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय कुमार पांडेय, वार्ड 11 से 15 तक अधिशासी अभियंता राज कुमार वर्न, वार्ड 16 से 20 तक सुरेशचंद्र यादव तथा वार्ड 21 से 25 तक सुरेद्र कुमार श्रीवास्तव को आरओ बनाया गया है। नगर पालिका चुनाव अहरौरा के लिए एसडीएम मड़िहान सविता यादव को आरओ व बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह और सहायक अभियंता सुरेश कुमार सिंह को एआरओ बनाया है। सभासद चुनाव के लिए वार्ड एक से पांच तक उप निदेशक समाज कल्याण आरके यादव, वार्ड छह से 10 तक उप निदेशक पंकज कुमार शुक्ला, वार्ड 11 से 15 तक वीके चौधरी, वार्ड 16 से 20 तक अधिशासी अभियंता कैफ सिद्दकी वार्ड 21 से 25 तक विनय कुमार सिंह को आरओ बनाया गया है।
इनसेट
रिजर्व में रखे गए आरओ व एआरओ
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो, इसके लिए आरओ व एआरओ को रिजर्व में रखा गया है। जिसमें अधिशासी अभियंता अवनीश साहू, शशिकांत प्रसाद, सहायक आयुक्त दयानंद प्रसाद, लोकेंद्र कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह, रामानुज मिश्रा और जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति को रिजर्व में रखा गया है।