फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन किमी में सीवर के 106 ढक्कन दे रहे दर्द

विज्ञापन
जंगीरोड हाइवे पर सीवर के पास धंसी सड़क, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्रमुख नटवा-जंगीरोड मार्ग पर सफर करना राहगीरों के लिए खतरे से खाली नहीं है। नटवा से बथुआ शीलता मंदिर तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में 252 सीवर के ढक्कन हैं।
विज्ञापन

इनमें 106 ढक्कन या तो सड़क की सतह से ऊपर उभरे हुए हैं या सीवर व सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। शनिवार को मार्ग की पड़ताल में यह स्थिति सामने आई।
बारिश में इन स्थानों पर पानी भर जाने से हादसे का डर बढ़ जाता है। दिन में राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि रात में ढक्कन दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में 51 स्थानों पर सीवर के ढक्कन सड़क की सतह से ऊपर निकले हुए मिले। वहीं, 49 स्थानों पर सीवर के आसपास सड़क धंसी हुई मिली।
विज्ञापन

कई जगह सड़क में गड्ढे बन गए हैं। तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन इन उभरे ढक्कनों से अनियंत्रित हो जाते हैं। साइकिल सवार और पैदल राहगीरों के लिए भी हादसे का डर बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अभी तक किसी बड़े हादसे में जनहानि नहीं हुई है, लेकिन समय रहते सुधार नहीं कराया गया तो कभी भी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

जंगीरोड हाइवे पर सीवर के पास धंसी सड़क, स्रोत संवाद

जंगीरोड हाइवे पर सीवर के पास धंसी सड़क, स्रोत संवाद

जंगीरोड हाइवे पर सीवर के पास धंसी सड़क, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें