फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले 106, पांच का हुआ निस्तारण

Thu, 03 Sep 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 106 प्रार्थना पत्र पडे़। मौके पर महज पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान फरियादियों से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियोें को तीन दिन के अंदर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बोआई के समय खाद, बीज और कीटनाशकों का पर्याप्त भंडार रखें। वहीं तहसील दिवस में अधवार गांव के ग्रामीणों और अभिभावक अजीत बागी, श्रवण कुमार, संजय तिवारी ने शिकायत किया कि प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना एक माह से नहीं बन रहा है।

 ग्राम जमुई के गौतम राव, रामराज, राजेश कुमार, किशोरी लाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि गांव में समाजवादी पेंशन में धांधली की जा रही है और अपात्र को पेंशन मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सेवानिवृत लेखपाल ने अपनी पत्नी और मां को अपात्र होने के बाद भी समाजवादी पेंशन दिलवा रहा है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेतेे हुए तहसीलदार को जांच करने का निर्देश दिया। रूपेश सिंह ने शिकायत की कि सहज जन सेवा केंद्र के नाम पर राजस्व कर्मचारी उनसे 20 हजार रूपये का ड्राफ्ट लेने के बाद आज तक केंद्र का लाइसेंस नहीं दिला सके। जिलाधिकारी से रुपये वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया।
सदर तहसील में एसडीएम सदर राजकुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील दिवस पर 201 मामले आए। जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार लालगंज तहसील में एसडीएम सदर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस पर 36 मामले आए, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार समेत अन्य मौविनोद सिंह, नायब तहसीलदार अजय पांडेय, सीओ आनंद कुमार और एसओ रवींद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें