फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोलेरो व ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान।स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसके बाद सभी को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना शनिवार की दोपहर हरीहरा पुलिया के पास हुई जिसमें हरिहरा गांव निवासी शुभम 18वर्ष पुत्र अशोक पटेल व साथी मंटू 13 वर्ष पुत्र शिवबली बाइक से मड़िहान बाजार सामान लेने जा रहे थे। पटेहरा की तरफ से आ रही बोलेरो में जोरदार बाइक सवार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनों जमीन पर गिरकर तड़फड़ानें लगे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना देवरी कलां के सामनें मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर एमएसवाई कॉलेज के सामने ददरा राजगढ़ जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर नें साइड मार द िया। जिससे जितेंद्र कुमार 24 गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी चिकित्सकों ने देखते ही ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें