मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक कर मतदाता जागरूकता के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर तिथिवार तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिलाधिकारी को तिथिवार तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत विंध्याचल में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि 28 मार्च 2019 को मतदाता जागरूकता के लिये दिव्यांग बंधुओं की ट्राई साइकिल रैली और ई-रिक्शा रैली सुबह नौ बजे विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इसी प्रकार 29 मार्च को गंगा नदी के किनारे बालू पर सेंड आर्ट रंगोली कार्यक्रम तथा पांच अप्रैल को विंध्याचल में रोडवेज परिसर से काली खोह मंदिर तक कलश यात्रा, 18 अप्रैल को गंगा नदी पर नाव पर छा़त्र/छात्राओं की ओर से नाव रैली कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोयजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिस अधिकारी की जो जिम्मेदारी दी गयी है। उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ लग कर तैयारियों को पूरा करायें। उन्होंने कहा कि हम सभी कोशिश यह रहे कि जिले का मतदान प्रतिशत इस बार 75 से अधिक जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी कार्यालयों, राशन की दुकानों तथा ग्राम पंचायतों पर मतदाता जागरूकता से संबंधी स्लोगन लिखवा कर बैनर लगाया जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अन्सारी, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर, गौरव दयाल, उप जिलाधिकारी चुनार, लालगंज आशुतोष कुमार दूबे, मडिहान सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकार दिव्या शुक्ला, जिला प्रावेशन अधिकारी डा अमरेन्द्र कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षण देवकी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीए कुमार तिवारी के अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।