फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखलाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत पहाड़ी ब्लाक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विकास खंडों से छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अच्छे प्रदर्शन पर जिले की सांसद और केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उन्हें पुरस्कृत किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा बनाए विज्ञान/गणित और विभिन्न बिंदुओं पर बनाई झांकी और प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने भ्रमणकर अवलोकन किया। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रदर्शनियों में सोलर पैनल, मोटरसाइकिल, मिसाइल, हारवेस्टर आदि ऐसे चीजों को देखा। भ्रमण के बाद मुख्य अतिथि ने छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चल रहे दौर से बच्चे भलिभांति वाकिफ हैं। जैसा कि प्रदर्शनी को देखकर ही समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, स्कूल के साथ ही साथ घर से भी बहुत कुछ अनुभव प्राप्त करते है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों द्वारा अभिभावक और अध्यापकों से तर्क वितर्क करने से उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने छात्राओं के कलात्मक रूप को देखते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले, चित्रकला में प्रथम अंजली, द्वितीय सहाबुद्दीन और तृतीय गुंजा कुमारी के अलावा निबंध लेखन में प्रथम वीरेंद्र प्रताप गौतम, द्वितीय प्रीति यादव और तृतीय विकास कुमार के अलावा अन्य छात्र और छात्राओं को पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपए पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किया। संचालन जय प्रताप सिंह और नीलकांत पांडेय ने किया। इस मौके पर अखिलेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, राजनाथ तिवारी, गोपाल दुबे, माताप्रसाद सिंह, भागवत सिंह, सत्यमवदा, वृजेंद्र नारायन सिंह, रीता शर्मा, आशा, अनिता श्रीवास्तव, विमलेश अग्रहरी, रविकांत द्विवेदी, प्रदीप दुबे, समेत जनपद के विभिन्न ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें