फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामलों के निस्तारण में लापरवाही न होगी बर्दाश्त: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थानों पर आए मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। उक्त बातें नवागत उपजिलाधिकारी ने शनिवार को हलिया थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान मौजूद पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने कहा समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दूरदराज से आई जनता बड़ी ही उम्मीद के सहारे ऐसे आयोजनों पर आती है। उन्होंने कहा राजस्व और पुलिस से आए मामले का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किए जाए। एसडीएम ने कहा कि मामलों के जांच के बाद हुई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराए जांए। समाधान दिवस पर आए मामलों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने अपनी मौजूदगी में राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया। समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने पूर्व में आए मामलों की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामले किन्ही कारण से लंबित मामलों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। समाधान दिवस पर कुल दस मामले आए जिनमें से उन्होंने तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष छोटक यादव, एसएसआई नरेंद्र कुमार सिंह, सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें