फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैंक पर मिला 65 वर्षीय वृद्घ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के धनही गांव के पास अप लाइन पर किसी साधू का शव पड़ने होने की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले में पड़री थानाध्यक्ष श्रीकांत राय का कहना है कि मृतक के पास एक डायरी मिली है। जिसमें महेश कुमार नाम लिखा है तथा एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। जिसपर फोन करने पर परिजन महेश नाम के किसी व्यक्ति को जानने या पहचानने से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के धनही गाँव के समीप रेलवे ट्रैक के अपलाइन पर किसी साधु के गिरे होने की सूचना रेलवे कर्मचारी द्वारा पड़री पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पड़री एस एस आई श्रीराम यादव व उपनिरिक्षक संतोष कुमार सिंह शव को थाने ले आये। सुबह पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक साधु के पास से मिली डायरी के आधार पर यह पता चला की साधु मूलरूप से बिहार निवासी है। लेकिन जो मोबाइल नंबर उसके पास मिले है उसपर फोन करने पर परिजनों किसी साधू को जानने पहचाने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें