फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस का रुट बदलने से यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। स्थानीय बाजार से शर्मा रोड अदलहाट वाया वाराणसीे पड़ाव तक जाने वाली रोडवेज बस का रूट बदलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस अदलहाट-शेरवां मार्ग पर स्थित भाईपुर बैरीयर से मुड़कर सुबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गांव ओडी से होकर नरायनपुर वाया पड़ाव वाराणसी तक जाती है। जो पहले शेरवां-शर्मा रोड अदलहाट से वाराणसी जातीं थी।
विज्ञापन

रोडवेज बस का रूट बदलने से स्थानीय यात्रियों को ज्यादा किराया चुकता करना पड़ रहा है। डग्गामार सवारी गाड़ियों के सहारे ग्रामीण समय से अपने घरों तक नहीं पहुंच पाते हैं। क्षेत्र के चंदन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, दीपू सिंह, पुनीत चौबे, ओमकार नाथ यादव, प्यारेलाल, जयप्रकाश सिंह, भृगुनाथ सिंह, कन्हैयालाल बियार, रामआशिष सिंह, गुंगई सिंह, आदि ने जिलाधिकारी से रोडवेज बस को शेरवां से शर्मा रोड वाया पड़ाव तक चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें