फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी तड़का फूड फेस्टिवल एवं व्यापार मेला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से नगर के मिलन पैलेस परिसर में चार दिवसीय देशी तड़का फूड फेस्टिवल एवं व्यापार मेला का उद्घाटन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी की मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने किया। उन्होंने मेले में लगाए गए हैंडीक्राफ्ट के स्टालों को सराहा व मेले में प्रदर्शित विभिन्न कंपनियों के स्टालों का अवलोकन करने के उपरांत कहा कि रोटरी क्लब मिर्जापुर द्वारा हस्तकरघा व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का यह सफल प्रयास है।
विज्ञापन

देशी तड़का फूड फेस्टिवल एवं व्यापार मेले का मुख्य आकर्षण फूड फेस्टिवल रहा, जिसके तहत विभिन्न प्रांतों के स्टालों पर पहुंचकर लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फूड फेस्टिवल के तहत लगाए गए स्टालों में काके दी हट्टी, राजस्थानी चोखी ढानी हाट, हैदराबाद का तेलंगाना एक्सप्रेस और विशेष तौर पर बनारस की चाट का सभी ने स्वाद लिया। सांयकाल चार दिनों तक चलने वाले देशी तड़का फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने समस्त स्टालों का अवलोकन कर रोटरी क्लब मिर्जापुर के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब मिर्जापुर के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल और सचिव अमित खंडेलवाल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से विजय सिंहानियां, रविंद्र अग्रवाल, गोपी मोहन अग्रवाल, सुषमा खंडेलवाल, डा. रंजना जायसवाल, शिशिर अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, ललित मोहन खंडेलवाल, जगमीत सिंह, परमजीत कौर, मधु गुप्ता, रीना गोयनका, अलका सिंहानियां, अंजू गोयनका एवं अलका जैन सहित समस्त रोटेरियन और तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें