मिर्जापुर। अधिशासी अभियंता नगर मनोज यादव के नेतृत्व मे विद्युत विभाग के तीनो उपखंडो के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 62 उपभोक्ताओं की बकाए में कनेक्शन काट दिया। जांच के दौरान चोरी से बिजली जला रहे तीन बकाएदारों के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज कराया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है उन उपभोक्ताओं की पूर्व में बकाए के चलते बिजली काटी गई थी फिर भी उन लोगों ने बिना बिल जमा किए चोरी से कनेक्शन जोड़ बिजली जला रहे थे। पकड़ में आने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होने बताया कि 46 बड़े बकाएदारो को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। छह उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। सात उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। 25 हजार के बीस उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी किया गया है।