फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधानाध्यापिका का बयान दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस टीम ने शनिवार को प्रधानाध्यापिका का बयान दर्ज किया। मामले की शिकायत एसपी से करने के बाद शनिवार को मड़िहान पुलिस विद्यालय पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष की आरोपित शिक्षिकाएं उपस्थित नहीं मिलीं जिससे उनका बयान नहीं हो पाया । पुलिस का कहना है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापिका एवं कुछ शिक्षिकाओं के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पंडित दीनदयाल राजकीय बालिका विद्यालय में किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाओं में विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ शिक्षिकाएं लामबंद होकर प्रधानाध्यापिका से मारपीट पर अमादा हो गयी थी। प्रधानाध्यापिका ऋचा पांडेय ने बताया कि चेंबर का दरवाजा बंद नहीं किया होता तो मामला गंभीर हो जाता। कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की गई। एसपी शालिनी के निर्देश के बाद शनिवार को मड़िहान थाने की पुलिस टीम साढ़े तीन बजे विद्यालय पहुंची। गेटकीपर ने पुलिसकर्मियों का प्रवेश रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कराया। जांच टीम का कहना था कि सुलह समझौते का प्रयास किया जा रहा था लेकिन मामला सुलझने की बजाय आर उलझता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें