फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण में चयन नही होने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मिलने वाले कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए चयन सूची में नाम नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ग के युवक व युवतियों को ओ लेविल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे पिछड़ा वर्ग के युवक व युवतियां आत्म निर्भर हो सके। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए विभाग द्वारा आवेदन मांगा गया था, इसमें चयन से वंचित कई अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी दीपक कुमार मौर्य, नाइदा निजाम, डब्बू मौर्य, रोहित मौर्य, सुधा पटेल, प्रदीप मौर्य, राम विलास यादव, नीरज विश्वकर्मा, वंदना यादव, माता प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, स्वाति विश्वकर्मा, इलियास अहमद, आराधना ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों के चयन में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि मेरिट सूची की जांच कराकर पात्रता के अनुसार सूची में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें