फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटेदारों की बैठक में अधिकारी रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को दोपहर उस समय हंगामा होने लगा जब क्षेत्र के कोटेदार अधिकारियों का इंतजार करते करते रहे और कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।क्षेत्र के कोटेदारों को गुरुवार को सुबह दस बजे ब्लाक कार्यालय पर राशन कार्ड से संबंधित कागजात के साथ बुलाया गया था।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर मय कागजात कोटेदार तो पहुंच गए पर ब्लाक पर न तो आपूर्ति निरिक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और न ही खंड विकास अधिकारी ही मौजूद थे। घंटो इंतजार के बाद हंगामा करते कोटेदार वापस चले गए। उसके थोडी देर बाद ब्लॉक पहुंचे प्रभारी बीडीओ अजितेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नही है। मोबाइल पर वार्ता करने पर एडीओ पंचायत विनोद गौड़ ने कहा कि आपूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदारों की बैठक बुलाई गई थी वे ही खुद नहीं आए। जब कि कोटेदारो का कहना था कि ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने ही बैठक के लिए बुलाया गया था। इस मौके पर विष्णु कांत दुबे, संतोष चौबे, केश प्रताप, जोखूलाल, जय कुमार, दिलीपकुमार, कल्लू तिवारी, सतीस पांडेय, राजेश कुमार सहित दर्जनों कोटेदारो ने अधिकारियों पर अनावश्यक परेशान किए जाने के नाम पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें