फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर वर्ष 2004 के बाद से नियुक्त कर्मचारी नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने सभी कार्यालयों में जन जागरण अभियान चलाया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। अनिल कुमार सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर के कार्यालयों में भ्रमण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने बुधवार नगर के कार्यालयों में भ्रमण किया। भ्रमण करने वालों में लल्लू तिवारी, विजय शंकर तिवारी, अनिल कुमार सिंह, उमाकांत मिश्र, विनोद सिंह, शान मोहम्मद, आलोक तिवारी ने कार्यालयों में कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजेंद्र यादव, सर्वेश मौर्य, अशोक मौर्य, वैभव सिंह यादव आदि ने अलग अलग टीम बनाकर भ्रमण किया और लोगों को प्रेरित किया। समन्वयक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। लल्लू तिवारी ने कहा कि सांसद, विधायक पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं और 40 वर्षो की सेवा के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि वेतन से कटी धनराशि को सरकारों द्वारा शेयर में नही लगाने देंगे। हमें निश्चित लाभ आधारित बुढ़ापे में जीविकोपार्जन के लिए पेंशन चाहिए।


फोटो 19
पेंशन के लिए लामबंद
पड़री। विकास खंड पहाड़ी स्थित बीआरसी केंद्र पर शिक्षकों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन के लिए आगामी नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। पुरानी पेंशन को किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर सुबह दस बजे से धरना प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने बुधवार नगर के कार्यालयों में भ्रमण किया। विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहा कि सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेतन से कटी धनराशि को सरकारों द्वारा शेयर में नही लगाने देंगे। हमें निश्चित लाभ आधारित बुढ़ापे में जीविकोपार्जन के लिए पेंशन चाहिए। इस दौरान नीलकांत पांडेय, प्रशांत सिंह, राजेश मौर्य, रविशंकर यादव, शैलेष यादव, पुष्पा सिंह, दिनेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, बलराम सिंह, रत्नेश चौधरी, टीएम सिंह, माता प्रसाद, दयानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें