फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के लिए चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । नगर पंचायत के थाना वार्ड स्थित पं रामकिंकर साईं मंदिर में रविवार शाम नगर को साफ सुथरा रखने के लिए गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर वाराणसी के सेंटर फार इनवायरमेंट एण्ड सोसल रिसर्च निदेशक कपींद्र तिवारी ने लोगों को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता का गुर सिखलाया।
विज्ञापन

आदर्श नगर में रहने वाले परिवारों को सूखा और गीला कूड़ा के लिए अलग-अलग कूड़ेदान में डालने की सलाह दी। बताया कि गीले कचरा के लिए कूड़ेदान का रंग हरा होगा तो सूखे कूड़े के लिए नीले रंग का कूड़ेदान रखा जाएगा। नगर के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के मकसद से अमृत योजना चलाई जा रही है। बिजली की बचत के लिए भी अधिकारी काम कर रहे है। बताया कि प्रत्येक परिवार को हरे व नीले कूड़ेदान में कचरा रखना होगा। प्लास्टिक, कांच, पन्नी आदि कचरा नीले कूड़ादान में तो भोजन, सब्जी, फल के छिलके हरे कूड़ेदान में डलवाएं जाएंगे। जिससे लोगों को इनमें अंतर समझ आ सके और लोग खाने पीने की चीजों को बर्बाद ना कर सकें। चेयरमैन पनधारी कुमार यादव व अधिशासी अधिकारी ने इसके लिए भारत सरकार को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें