फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ के विकास की योजनाओं को ध्वनिमत से किया गया पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में सोमवार को हुई। बैठक में 25 करोड़ के विकास योजनाओं को ध्वनिमत से पारित किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा लागू सभी योजनाओं के बारे में उपस्थित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीसी मनरेगा अनय कुमार मिश्रा ने मनरेगा, मुख्यमंत्री किसान वृक्षारोपण योजना, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की गर्मी को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंप को तत्काल सही कराया जाए, तालाबों में जल भरा जाए। जिससे मूक बघीर पशु पक्षी पानी पी सकें, गांव में चल रही योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाए। वह बैठक करके आपसी तालमेल से ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत के द्वारा विकास कार्य अपने ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा कराया जाए। उक्त अवसर पर अमरेश कुमार उपाध्याय भारतेंदु यादव, आनंद त्रिपाठी, अनिल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरेश यादव, सहायक खंड विकास अधिकारी समाज कल्याण अमरेश मिश्रा, रविंद्र जायसवाल, विमला देवी, रमाकांत दुबे, सुरेश कुमार, अनिल सिहं ओम प्रकाश यादव सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें