फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े अपराधियों के इतिहास को खंगालकर होगी कारजिवाई एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलों में मौजूद बड़े अपराधियों की पहचान कर उनके आपराधिक इतिहास को खंगालते हुए कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराध पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खासकर बलात्कार के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीरता से विवेचना करने और जांच पूरी होने पर गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत कराकर पीड़ित को न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया है। ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री ने चंदईपुर स्थित डीआईजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पुलिस कार्य कर रही है। बड़े अपराधियों को चिह्नित कर उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है ताकि इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया है। एक सवाल के जवाब में एडीजी ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कैंप लगाकर स्कूली बच्चों को यातायात व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को जगह-जगह तैनात करने के लिए कहा गया है। कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस की मानीटरिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं या नहीं। अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया है। सावन में कांवरियों के साथ साथ आम नागरिक को आने जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पहले हीर रूट डायवर्जन व जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्लान तैयार करने का निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है। इस दौरान नवागत डीआईजी रेंज पीयूष श्रीवास्तव, एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी, एसपी भदोही और एसपी सोनभद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें