फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों न किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरी एक्सप्रेस के दो घंटे से अधिक समय तक चुनार जंक्शन पर खड़ी रहने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। नाराज यात्रियों ने कहा कि रेल कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गर्मी के दिनों भी ट्रेन स्टेशनों पर काफी देर तक खड़ी कर लेट कर दी जा रही है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। न पानी मिल रहा है न नाश्ता मिल रहा है। यात्री परेशान हैं। मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को 18310 अप मूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे विलंब से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 3.58 बजे पहुंची और ट्रेन वहीं काफी देर तक रुकी रही। लगभग एक घंटे बाद यात्रियों ने गार्ड से पूछा तो बताया कि आगे कहीं रास्ता ब्लाक होने की खबर है। इसके बाद यात्री जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित स्टेशन मास्टर कार्यालय पहुंचकर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों के हंगामे के बाद ट्रेन शाम 6.16 बजे आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि चुनार डगमगपुर के बीच रेल पटरी उतारी जा रही थी, इसलिए रास्ता ब्लाक था। रेल पटरी उतरने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें