फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टांग योग के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में सोमवार को व्यक्तिगत प्रबंधन, योग शिक्षण एवं मनोचिकित्सा पर आधारित तीन साप्ताहिक कार्यशालाओं का समापन हुआ। कार्यशाला में अष्टांग योग यानी यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा व समाधि के साथ ही शिक्षण विधि में आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं नाटक के माध्यम से प्रतिभागियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विभिन्न कार्यशालाओं में दक्षिणी परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन विभिन्न कार्यशालाओं के निदेशक दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा ने उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि व सहायक कुलसचिव डॉ. शार्दुल चौबे ने व्यक्तिगत प्रबन्धन के लिए मनोदशा एवं मनोवृत्ति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने तकनीकी ज्ञान कौशल एवं बेहतर वातावरण के निर्माण द्वारा छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. गौरव कुमार राय ने विभिन्न कार्यशालाओं की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शान्तनु मिश्रा ने किया। प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विजेताओं को सहायक कुलसचिव ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में डॉ. राम झलक यादव, डॉ. रांगेय राधव मिश्रा, नवीन कुमार, कृष्णकान्त, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें