मिर्जापुर। विकास खंड कोन के मदनपट्टी गांव में शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान मौजूद वाराणसी के सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम और पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह एवं नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
मदनपट्टी गांव निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य अमरेश चंद्र यादव ने लोगों के सहयोग से संविधान डा. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर विकास खंड कोन के मदनपटटी में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया। इसमें विकास खंड कोन के मुजेहरा कला एक , पुरजागिर की एक, चील्ह की तीन, डिंगगुरपटटी की एक, चेकसारी की दो, गड़गेड़ी की दो, हरसिंगपुर तिलठी की एक, लालगंज के तेंदुआ कला की एक, विंध्याचल शिवपुर घाट की एक, घमहापुर मगैनी दीघवट गांव निवासिनी 14 युवतियों की शादी कराई गई। शादी समारोह के दौरान वर बहू को गृहस्थी का सामान रजाई गददा, चारपाई, बर्तन, डा. विश्राम द्वारा सभी को कलाई की घड़ी दी गई। समारोह के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, संजय गहरवार, दिलीप सिंह गहरवार, परवेज खां, सोनू यादव, ब्लाक प्रमुुख सिटी पुष्प कुमार सिंह, आकाश यादव, लक्ष्मण उमर, मुन्नी यादव, जवाहर लाल मौर्या, रणजीत सिंह, अलोक सिंह, शिव प्रकाश यादव, आशीष दूबे,राजेश्वर यादव, आदि मौजूद रहे।