फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रेल परिचालन को किया प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोहरे के चलते ट्रेेनों की रफ्तार थम गई है। सुपरफास्ट हो या मेल सभी ट्रेनें कोहरे में चीटी की चाल चलने को मजबूर हैं। समस्त ट्रेनें तीन से 15 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर गर्म चाय नहीं मिलने से यात्रियों को और परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री गर्म पूड़ी सब्जी नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। रेल प्रशासन भी यात्रियों को गर्म चाय उपलब्ध कराने में नाकाम है।
विज्ञापन

दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह से पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को प्रभावित कर दिया है। दिल्ली मुंबई तथा सूरत से आने जाने वाली सभी ट्रेनेें काफी देरी से चल रही हैं। पटना से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 16 की बजाय इस समय 32 घंटे में पहुंच रही हैं। यही हाल मुंबई से आने जाने वाली ट्रेनों का भी है। ट्रेनें 30 घंटे की बजाय 40 घंटे में अपने मंजिल पर पहुंच रही हैं। सोमवार को पुरी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन पुरूषोत्तम पांच घंटे की देरी से चल रही थी। इसी प्रकार मगध एक्सप्रेस 11 घंटे, बह्मपुत्रा डाउन 12 घंटे, सीमांचल दस घंटे, मूरी पांच घंटे, ताप्तीगंगा तीन घंटे महानगरी तीन घंटे, पटना कुर्ला पांच घंटे, कालका पांच घंटे, चंबल चार घंटे, गोवाहाटी कुर्ला सात घंटे, शिप्रा तीन घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेनों के आए दिन लेट होने से यात्री परेशान हैं। ठंड से बचाव के लिए स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। खुले में रात रात भर यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें