फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव मात्र को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के केबी कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डा. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण जीव मात्र के अस्तित्व को बचाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौमी प्राथमिकताओं से ऊपर उठ कर पर्यावरण संरक्षण के मार्ग में अवरोधक तत्व जनसंख्या, सामाजिक वानिकी, ध्वनि, जल, वायु, प्रदूषण को नियंत्रित करने पर बल दिया। इस दौरान डा.देवेंद्रनाथ दूबे, डा. गौरीशंकर द्विवेदी, डा. राजशेखर शुुक्ला, डा. मकरंद जायसवाल, डा. अमित कुमार, डा. रवींद्र द्विवेदी, डा. अमिताभ तिवारी आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में डा. अनिल कुमार सिंह, डा. इंदूभूषण द्विवेदी रहे। प्रतियोगिता में आस्किन फिरदौस प्रथम, दीपाली गुप्ता द्वितीय और कीर्ति कुशवाहा और अलका सिंह संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहीं। संचालन प्रधानाध्यापक डा. श्याम नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें