मिर्जापुर। जिले के किसान उन्नत तरीके से खेेती के गुर सीखेंगे। उन्नत तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण लेने के लिए किसानों का दल दिल्ली रवाना हुआ। किसानों के दल को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
सब मिशन ऑन एग्रीक्लचर एक्सटेंशन योजना के तहत वर्ष 2017-18 किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मिर्जापुर के किसानों को प्रशिक्षण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली एवं गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वि विद्यालय पंत नगर किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए गुरुवार को भ्रमण को गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर किसानों के दल को रवाना किया। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों को नवीनतम प्रजातियों के बीज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मिनी कीट का बिक्री, शाक भाजी एवं फलों के उन्नत बीज और पौधे, कृषि समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जाएगी। किसान आयोजित प्रदर्शनी में भी प्रतिभाग करेंगे।