फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के कटान को रोकने को करें समुचित व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन से कहा कि बरसात के कारण गंगा के किनारे बसे गांवों की कटान को रोकने के लिए समुचित व्यवस्था करें। गंगा के किनारे बसे गांवों की कटान का सर्वेक्षण करा कर उनकी सुरक्षा के लिए मनरेगा के तहत कार्य करा कर कटान को रोका जाये। एक सप्ताह के अंदर कार्य योजना बना कर दी जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार की देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दिशा निर्देश दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनपदीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं को संक्रामक बीमारियों के बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण करवाएं तथा पशुओं के सुरक्षा हेतु आवश्यक दवाइयॉ गांव में वितरित करायें।
परियोजना निदेशक डीआरडीए हरिचरण सिंह से कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में प्राय: शिकायत मिल रही है कि इस योजना के तहत कतिपय अपात्रों का चयन कर लिया गया है, इसमें पारदर्शिता लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में मुनादी कराई जाए कि समस्त लोग कल्याणकारी योजना का लाभ लेने में दलालों से दूर रहें। सीएमओ डा. उमेश यादव को निर्देश दिया कि स्वाइंग फ्लू, डेंगू तथा अन्य घातक बीमारियों से बचाव एवं संक्रामक रोगों से निजात पाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश दिया कि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आधार नंबर की फीडिंग करायी जाए तथा ड्रेस पुस्तक का वितरण तत्काल कराया जाये। डीपीओ को कुपोषण से निजात पाने हेतु प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें