मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बुधवार को एक के सिक्के न लेने पर उत्पन्न हुई समस्या के बारे में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शासन से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है कि वह एक सिक्का नहीं लेंगे। इसलिए जो भी बैंक कर्मी एक रुपये का सिक्का नहीं लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसपी द्वारा जिला समन्वयक समस्त बैंकों के साथ की गई बैठक के दौरान कहा कि बैकों द्वारा एक के सिक्के ना लेने पर नागरिकों को काफी समस्या हो रही हैं जबकि रिजर्व बैंक व शासन से कोई आदेश निर्देश ऐसा नहीं आया है कि वह एक रुपये का सिक्के नहीं लेंगे। उन्होंने समस्त बैंक को आदेशित किया कि गलत सूचना फैलाने व एक के सिक्के स्वीकार नहीं करने पर बैंकों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।