फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 वर्ष पहले पिता, उसके 4 साल बाद मां, अब बेटे ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी राजा गांव में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने घर की बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी।
10 वर्ष पहले युवक के पिता और उसके चार साल बाद उसकी मां ने भी फंदा लगाकर जान दी थी। विकास 20 दिन पहले ही बेटी का पिता बना था।
ददरी राजा निवासी विकास कोल (30) चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। पांच साल पहले संतनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी लालचंद की पुत्री संजना के साथ उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

विकास की पत्नी ने 20 दिन पहले दूसरी बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद विकास ने पत्नी को बच्चों के साथ उसके मायके भेज दिया था। विकास के ससुर लालचंद ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे दामाद के गांव से फोन आया था कि विकास ने शराब पीकर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद रात 10 बजे बजे वह विकास के घर पहुंचे तो दरवाज अंदर से बंद था। उन्होंने ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो विकास बड़ेर पर साड़ी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
लालचंद ने बताया कि विकास के पिता साधु ने 10 साल पहले और उसके चार साल बाद विकास की मां ने भी फंदा लगाकर जान दी थी। अब विकास ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
संतनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें