मिर्जापुर। तीसरी लहर की आशंका के बीच टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। सोमवार को 10,414 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण कैंपों में सुबह से लंबी लाइन लगी रही। मंडलीय अस्पताल में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लगा।
18 प्लस में सात हजार 60 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और एक हजार 63 को दूसरा डोज लगी। 18 प्लस में कोवैक्सीन की एक हजर 20 प्रथम डोज और 471 को दूसरी डोज लगी। 18 प्लस में प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 637, गुरसंडी पीएचसी में 977, विजयपुर पीएचसी में 486, पड़री पीएचसी में 765, कछवां में 557, सीखड़ में 557, जमालपुर में 645, चुनार में 04, लालगंज में 881, हलिया में 915, पटेहरा में 137 राजगढ़ में 396, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में 103 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले में अभी आठ हजार 320 डोज कोविशील्ड और 3510 कोवैक्सीन स्टोर में मौजूद है। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान का पांचवां कैंप पक्का पुल स्थित अनुसूचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष विष्णु सोनकर के आवास पर लगाया गया। जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन करके अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर रहा। इस अवसर पर अंशु साहू, मोनू, रुपेश, शनि, सतीश यादव, आलोक आदि रहे।