फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से 10 घायल, आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बसेवरा गांव में शुक्रवार को शाम को छप्पर रखने के विवाद में हुए मारपीट में एक पक्ष से तीन महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विक्रम, बबलू, जटाशंकर आदि पुराने रास्ते पर मड़ई रखने लगे तो रमाशंकर पुत्र भुल्लर आदि ने विरोध किया। विरोध करने पर मड़ई रखने वाले विक्रम, बबलू, जटाशंकर पुत्र शोभना, अतुल पुत्र जटाशंकर, सूरज, विनोद, विकास, संजय आदि ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमे रमाशंकर (56), विमल (26), दरबारी (53), कुलदीप (18), राजमणि(42), सोमारी देवी(50), सीमा देवी (27) पत्नी विमल कुमार, ज्ञानदेवी (35) पत्नी राजमणि, हार्दिक (16) पुत्र विमल, नीरज (12) पुत्र राजमणि घायल हो गए। पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा। जहां से रमाशंकर की हालत खराब होने के कारण मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें