फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किराए के भवन में चलने वाले 10 आयुर्वेदिक अस्पताल को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किराए के भवन में चलने वाले 10 आयुर्वेदिक अस्पताल को अब अपना भवन मिलेगा। जमीन चिह्नित होने के बाद बजट स्वीकृत हुआ है। इससे 10 स्थानों पर चार-चार बेड के आयुर्वेद अस्पताल बनाए जाएंगे। 30 लाख रुपये से एक अस्पताल बनना है। इसके लिए 15 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में मिल गया है। 10 स्थानों पर लगभग तीन करोड़ की लागत से अस्पताल बनेगा। डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 10 स्थानों पर जमीन मिल गया है, शहर का सबसे प्रमुख आयुर्वेदिक अस्पताल अभी भी पुलिस लाइन के अस्पताल में चल रहा है। उसको जमीन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 50 आयुर्वेदिक और चार यूनानी अस्पताल हैं। अधिकांश अस्पताल किराए के भवनों में चल रहे हैं। इसके चलते वहां पर उपचार की पूरी व्यवस्था नहीं है। अहरौरा का आयुर्वेदिक अस्पताल जहां चल रहा है। वहां तो बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। इसी तरह अन्य स्थानों पर चलने वाला अस्पताल जर्जर भवन में चल रहा है। जिले के उखदंड बिरोहिया, माधोपुर, बिरौरा, भरपुरा, कुशहां सिंहावल, पचोखरा कला, सागर सेमर, जमुआ बाजार, भुईली, तेंदुआ कला में आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इन 10 स्थानों पर चार-चार बेड का अस्पताल बनाने के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। 15 लाख रुपये अस्पताल निर्माण के लिए मिले हैं। इन भवनों के निर्माण के बाद जिले के अन्य ब्लॉकों में भी अस्पताल भवन के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल के लिए जमीन व बजट मिल गया है, नगर में चलने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। अस्पताल पुलिस लाइन के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन


...........................................
वर्जन

जिले में 10 स्थानों पर आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही आयुर्वेदिक अस्पताल अपने भवन में संचालित होगा।
विज्ञापन

डा. श्रीकांत रजक, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें