फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 14 करोड़ से होगा साडा क्षेत्र मे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलायुक्त की अध्यक्षता में शक्तिनगर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (साडा) की हुई 50वीं बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की 50 वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक में साडा क्षेत्र में 14 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने को सहमति दी गई। साडा की गजराज नगर ओबरा सोनभद्र स्थित भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराये जाने की सहर्ष स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 50,000 से अधिक जनसंख्या वाले आबादी के मानकों में चयनित ओबरा और अनपरा की परिक्षेत्रीय महायोजना तैयार किये जाने के लिए मुख्य नगर और ग्राम नियोजक लखनऊ को नामित किये जाने की सहमति दी गई। बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, सहयुक्त नियोजक, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, (साडा) बोर्ड में नामित गैर सरकारी सदस्य केसी जैन व धर्मवीर तिवारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
आपत्तियों के निस्तारण को समिति बनी
मिर्जापुर। बाल विकास परियोजना के तहत सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती हो रही है। चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह की आपत्ति के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई। सीडीओ विशाल कुमार ने बताया कि समिति में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, शैलेंद्र मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी व एक अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें