फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाके से कोसीकलां में हड़कंप!

Fri, 20 Sep 2013 12:35 AM IST
अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अति संवेदनशील कोसीकलां कस्बे में दो युवकों में मारपीट के बाद बृहस्पतिवार देर शाम बम धमाके से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना के बाद जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से एक देसी बम भी बरामद किया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार नगर के सुभाष बाजार में बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे रेडीमेड की दुकानों पर काम करने वाले अलग- अलग समुदाय के दो युवकों में झगड़ा हो गया। एक युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। मारपीट होने लगी।

दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान सरिया के प्रहार से एक युवक घायल हो गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


झगड़े के कुछ ही समय बाद लगभग 7:25 बजे घटना स्थल से करीब आधा किमी दूर लाठी बाजार में एक रेडीमेड की दुकान के सामने बम फटा। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

पूर्व में यहां सीरियल धमाके हो चुके हैं, इसके चलते लोग सहम गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां धमाका हुआ वहां से पुलिस को एक देसी सुतली बम मिला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जून 2012 को कोसीकलां में दंगा हुआ था उसके बाद से कोसी अति संवेदनशील बन चुका है। 30 मई को रात्रि को बल्देव गंज और आसपास के इलाकों में हुए सीरियल पांच धमाकों ने समूची कोसी को हिला कर रख दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें