फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो अमाउंट टिकट मामले की खुलने लगी परत

Wed, 15 Jun 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) में संविदा परिचालकों द्वारा जीरो अमाउंट टिकट के जरिये किए गए गोलमाल की परतें खुलने लगी हैं। पहली जांच सूची में पकड़े गए 10 परिचालकों ने 25 हजार 440 जीरो अमाउंट टिकटों के जरिये कंपनी को करीब 4 लाख का चूना लगाया है।
विज्ञापन

यह सूची पांच हजार से ज्यादा का घपला करने वाले परिचालकों की है। दूसरी सूची एक से पांच हजार रुपये का घपला करने वाले परिचालकों की तैयार की जा रही है। कंपनी एमडी ने पकड़े गए परिचालकों को रिकवरी कर संविदा समाप्त के नोटिस जारी कर दिए हैं।
यूपीए सरकार ने वर्ष 2010 में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत शहर के लिए 120 सिटी बसें उपलब्ध कराई थीं। नगर विकास विभाग को मिली इन बसों का संचालन एमसीटीएसएल कंपनी बनाकर रोडवेज द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी में लगे संविदा परिचालकों ने इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से यात्रियों को जीरो अमाउंट टिकट के जरिये लाखों रुपये का घपला कर लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला माय सिटी ने गत 6 जून के अंक में ‘जीरो अमाउंट टिकटों से लाखो का फटका’ शीर्षक से खबर छापकर इस घपले का खुलासा किया था। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई थी। कंपनी के एमडी संदीप लाहा ने मामले की गहराई से जांच कराई तो घपले की परत खुलने लगी।
कंपनी ने पांच हजार रुपये से अधिक का घपला करने वाले परिचालकों की जांच कराई तो इसमें 10 नाम सामने आए। जनवरी 2015 से मई 2016 तक 17 महीनों के अंदर इन 10 परिचालकों ने 25 हजार 440 टिकट जीरो अमाउंट के देकर 3 लाख 91 हजार 219 रुपये का गोलमाल किया। वहीं इससे पहले मामले में 9 परिचालक और 6 टीआई को रूट से हटा दिया था। इसमें से 4 परिचालकों की संविदा समाप्त की जा चुकी है।

गोलमाल करने वाले संविदा परिचालकों की सूची
परिचालक     जीरो अमाउंट टिकट             धनराशि
नीरज ढाका    1122                     15725
नरेश कुमार     2865                      46772
अजय अग्रवाल   535                      8865
सचिन           4313                       62701
श्रीवेश           737                          16375
पुनीत            4313                       62701
सचिन कुमार    4883                       69463
संतवीर          2525                      44417
सचिन शर्मा     2630                       49267
रामनरेश         1517                       15013
.......................................................................................................
        कुल    25440                      391219
........................................................................................................
मामले को दबा रहे अधिकारी
मामले की शिकायत करने वाले रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् के एमसीटीएसएल शाखा अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि अधिकारी मामले की लीपापोती करने में लगे हैं। केवल 10 परिचालकों की सूची निकलवाई गई हैं जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। घपला इससे कही बड़ा है। अधिकारी मामले को दबाने में लगे हैं क्योंकि इसमें अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें