राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उन्हें पार्टी प्रवक्ता बना सकते हैं। जैनब को राजनीति की अच्छी समझ भी है और राजनीति पर बोलने का अनुभव भी है।
रविवार को दिल्ली में जयंत के आवास पर उनकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जैनब सिकंदर ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैनब सिकंदर का आरएलडी में स्वागत है। कहा, हर फैसले के पीछे बड़ी वजह होती है, तो ये फैसला वही है। कई और लोगों का जल्द स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: आंदोलन की दोबारा तैयारी के बीच साधे देशभर के किसान, इन राज्यों की जाट बिरादरी होगी प्रभावित
वहीं रालोद में शामिल होने के बाद जैनब ने अपने एक्स अकाउंट से जयंत के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा हक़-हिम्मत-हल, राष्ट्रीय लोकदल! वहीं उनकी इस पोस्ट को जयंत ने रीटवीट करते हुए लिखा- स्वागत है, मजबूती से अपना संदेश रखें।
@jayantrld
Welcome! Let’s keep our message strong!