ट्रांसलम एकेडमी के युवान तोमर ने राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश मे तीसरा स्थान प्र
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी युवान तोमर ने 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। अंडर-6 क्वाड स्केटिंग श्रेणी में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर युवान ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।
नोएडा में 22 से 25 अक्तूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में युवान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। युवान तोमर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर ट्रांसलम एकेडमी परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके कोच अंकित के मार्गदर्शन और मेहनत की भी सराहना की गई।