फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवा क्रिकेट एकेडमी ने जीती लिटिल चैंपियंस ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित छाया कराना क्रिकेट एकेडमी में चल रही लिटिल चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को फाइनल मैच युवा क्रिकेट एकेडमी और साकेत क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 7 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

साकेत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 11.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीता। युवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमृत ने 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समग्र रहे। इस मौके पर कोच छाया कराना ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें