फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में प्रदूषण बढ़ा, सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन

Sun, 22 Nov 2026 10:46 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रविवार को हल्की धूप के बीच स्मॉग का असर बना हुआ है। सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा हो रहा है, जबकि दोपहर को गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में पारा गिरने का अनुमान है। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में लगातार बदलाव के बीच मेरठ और आसपास के जिलों में प्रदूषण का स्तर बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता अधिक प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। रविवार सुबह मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया। वहीं बागपत में 191, गाजियाबाद में 216 और मुजफ्फरनगर में 173 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। चारों जिलों में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही।

विज्ञापन


रविवार को सुबह के समय वातावरण में प्रदूषण का असर अधिक दिखाई दे रहा है। शाम ढलने के बाद भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसके चलते सांस संबंधी परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। दिन में धूप निकलने से मौसम में कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन प्रदूषण से पूरी तरह निजात नहीं मिल पा रही है।

दूसरी ओर, रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और देर शाम ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला अगले दो से तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें