फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: 'बदमाशी' सॉन्ग से हिट था आशीष गुर्जर, सीने में उतारीं आठ गोलियां, तनाव के बाद फोर्स तैनात

Sun, 16 Dec 2018 11:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
आशीष गुर्जर
यूपी के मेरठ जिले में शनिवार को गुर्जर समाज के एक युवक आशीष की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक बसपा नेता की हत्या मामले में आरोपी था। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है और गांव में तनाव में पैदा हो गया है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात है। इसी बीच मृतक आशीष गुर्जर का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में आशीष से जुड़ा क्या राज है :-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
p
दरअसल, युवक आशीष गुर्जर की मौत के बाद यूट्यूब पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोभापुर का एक युवक देशी रैप करता नजर आ रहा है। वीडियो की खास बात यह है कि इस देशी रैप सॉन्ग में युवक आशीष गुर्जर की 'बदमाशी' का बखान करता दिख रहा है। रैप सॉन्ग कुल पंद्रह-बीस युवकों के साथ आशीष गुर्जर पर फिल्माया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 10
आशीष गुर्जर
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थानीय युवकों में आशीष की छवि एक डॉन जैसी रही है। वीडियो में वह घोड़े पर सवार होकर खेतों के बीच से निकलते हुए महंगी बाइक पर फर्राटा भरते हुए तो कहीं पर बड़ी गाड़ियों से उतरते दिख रहा है। वहीं  गाने में कई बार शोभापुर गांव का भी नाम लिया गया है। इस वीडियो को टाइटल दिया गया है 'बदमाशी'।

4 of 10
आशीष गुर्जर
इस वीडियो में यह भी कहा गया है 'बदमाश हों या कोई स्टार, भाई के आगे सब बेकार...,' जी हां, आशीष गुर्जर पर फिल्माए गए इस आखिरी वीडियो को अब तक सात हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं यह भी चर्चाएं हैं कि कहीं न कहीं इस वीडियो ने आपसी रंजिश को हवा देने का काम तो नहीं किया। वीडियो 1 मार्च 2018 को यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है। 
    
 
विज्ञापन

5 of 10
आशीष गुर्जर
बता दें कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई यह घटना उसी शोभापुर गांव की है जहां से दो अप्रैल को भारत बंद पर हिंसा ने विकराल रूप लिया था। दलित आंदोलन के बाद यहां दलित युवक (गोपीचंद) की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। गोपीचंद की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। जिनमें से दो आरोपी अभी जेल में ही है और मनोज व आशीष दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

6 of 10
आशीष गुर्जर
शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे खेतों में गेहूं बो रहे आशीष की तीन बाइक सवार आठ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। आशीष के पास उसके दो साथी भी मौजूद थे, जो गोलियां चलते ही मौके से भाग निकले। हमलावर हाईवे की तरफ जा रहे थे, जहां उन्होंने सेंट्रो कार के पास खड़े एक व्यक्ति के ऊपर भी गोली चलाई। हालांकि वह गोली कार में धंस गई।

 
विज्ञापन

7 of 10
आशीष गुर्जर
इसके बाद हमलावर हाईवे के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आशीष को कैलाशी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव को घर ले आए। मृतक आशीष गुर्जर बीए का छात्र था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

 

8 of 10
आशीष गुर्जर
उधर, सूचना पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन और भीड़ ने हंगामा कर शव उठने नहीं दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

9 of 10
आशीष गुर्जर
शोभापुर गांव निवासी आशीष गुर्जर पुत्र महके सिंह पर कुछ महीने पहले गांव में ही दलित समाज के गोपी पारिया हत्याकांड में 302 का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस हत्याकांड में आशीष गुर्जर के अलावा मनोज, कपिल और सुनील नामजद हुए थे। उसके बाद पुलिस ने एक-एक कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिसमें दो महीने पूर्व ही आशीष गुर्जर और मनोज जमानत पर रिहा हुआ था। जबकि सुनील और कपिल वर्तमान में भी जेल में बंद है।
विज्ञापन

10 of 10
आशीष गुर्जर
बताया गया कि शनिवार को गोपी पारिया हत्याकांड में चारों आरोपियों की कोर्ट में तारीख थी। अन्य परिजन तारीख पर गए हुए थे, जबकि आशीष को भी जाना था। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे आशीष अपने दोस्त प्रिंस, अंशुल और दीपक टाटिया के साथ शोभापुर गांव के पास ही आर्मी फार्म हाउस के नजदीक अपने खेतों में गेहूं बोने के लिए गया था। खेत के पास आशीष अपने तीनों दोस्तों के साथ बैठा हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें