फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर में नहाने के लिए भिड़े युवक, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
ठंडी परिसर में टिन शैड के नीचे आढ़तियों ने कराया अवैध निर्माण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दौराला गंग नहर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गंग नहर पर नहाने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय बड़ी संख्या में युवक गंग नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों ओर से कहासुनी हुई। कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने आसपास पड़े डंडे और बल्लियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कई युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान नहर किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन युवक काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे। मारपीट में कुछ युवकों के चोटिल होने की भी सूचना है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एवं सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें