इसके बाद सीएमओ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार ने चारों युवकों को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गए। सीएमओ कार्यालय में आने वाले युवकों का आरोप था कि एक युवक की बहन जनपद के ही एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के रूप में तैनात है। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय का लिपिक उसे आए दिन परेशान करता रहता है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों तक तो स्टाफ नर्स इस मामले को अनदेखा करती रही, लेकिन इंतहा होने पर उसने यह बात अपने घर वालों को बताई। इससे गुस्साए स्टाफ नर्स का भाई अपने साथियों को साथ लेकर सीएमओ कार्यालय पर पहुंच गया।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया है। वहीं लिपिक गजेंद्र ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/