फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने थाने में मचाया उत्पात, सिपाही से हाथापाई, दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Fri, 06 Sep 2019 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ जिले के नौचंदी थाने में गुरुवार को नशे में धुत दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। थाने के सिपाही ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो एक युवक ने उसके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया। लेकिन आरोपी वहां भी हंगामा काटते रहे। उन्होंने सिपाही व दरोगा को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे दी। 

विज्ञापन


मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की नई सड़क का है। जहां नशे में बताए गए दो युवकों ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। इससे वहां जाम लगता चला गया। जो भी युवकों को हटाने आता, उसी के साथ वह गालीगलौज करने लगते। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: कचहरी में दरोगा को जमकर पीटा, युवती कस्टडी से फरार, पुलिसकर्मी ने कोर्ट में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक गौरव नाम के सिपाही से उलझ गए और हाथापाई कर दी। बाद में पहुंची नौचंदी पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। थाने पहुंचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सामने आए एक सिपाही को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को हवालात में डाल दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर के अनुसार एक युवक ने खुद को अंकुर निवासी शास्त्रीनगर बताया जबकि दूसरा नशे में होने के चलते अपना नाम बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद दोनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें