फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के तरानों पर आज झूमेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस देश की सरहद की निगेहबान है आंखें... सरहद की सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को युवा सलाम करेंगे। नन्हे स्कूली बच्चे देश की आजादी में शहीद हुए रणबांकुरों को गीत-संगीत के माध्यम से नमन करेंगे। आजादी के मतवालों की स्मृति में स्कूली बच्चे नृत्य प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत आज इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विवि के प्रेक्षागृह में होगा। आयोजन में सीनियर व जूनियर दो वर्गों में नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। विभिन्न स्कूलों के बच्चे नृत्य प्रस्तुत करेंगे। देशभक्ति के तरानों पर बच्चे सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को बतौर पुरस्कार नकद राशि दी जाएगी। सीनियर ग्रुप में 21 हजार, 11 हजार व 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार होगा।

ये हैं हमारे सहयोगी
अमर उजाला एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में साव्या ज्वेलर्स, अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विवि, केएमसी हॉस्पिटल, एडिको बिल्डर्स, किंग ब्रेड, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर्स के अतिरिक्त सहयोगी एसडीएस ग्लोबल, स्वयं मीडिया, एएलएस आईएएस कोचिंग, लैंमफोर्ड बॉयोटेक, सुधाकर मुद्रणालय, हीरा आउटडोर, आरआर एडवरटाइजिंग, श्री कैलाश प्रकाश गायत्री देवी जन सेवा संस्थान, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, उत्सव रास, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मीरा ज्वेल हाउस, कार केयर सेंटर, मेरठ विकास प्राधिकरण, हीरा बाथ पैलेस, बीआर स्टूडियो मुख्य हैं। तीज क्वीन की तीनों विजेताओं को लिमफोर्ड बॉयोटेक की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें