फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातनौर गांव में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
6बी - गांव बातनौर में मारपीट में घायल अरुण। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बातनौर गांव में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

मवाना। गांव बातनौर में पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया।
विज्ञापन

गांव बातनौर निवासी बनारसी पुत्र समय सिंह ने बताया कि 2015 में बहन की शादी के दौरान पड़ोसियों ने संदूक से सामान चोरी कर लिया था। तभी से पड़ोसियों से रंजिश है। बताया कि सोमवार सुबह वह घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी युवक ने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि उसने अन्य परिजनों को बुला लिया और स पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में आई पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट की। जिसमें बनारसी, पत्नी धर्मवती, पुत्र अरुण व सोनू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष कुलदीप के मुताबिक वह सुबह शौच के लिए जा रहा था। तभी आरोपी पक्ष ने गाली गलौच की। मारपीट में कुलदीप व सेठी पुत्र भोपाल सिंह घायल हो गए। मामला फलावदा थाने पहुंचा। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मवाना सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।

6ई - मारपीट में घायल बातनौर निवासी कुलदीप। (मवाना)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें