फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं युवा : कमलदत्त शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर का युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन फूलबाग मंडल के राम सहाय इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और इसके प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएं।
उन्होंने युवाओं को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दृढ़ता से निभाने की शपथ दिलाई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वैभव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अंबर अग्रवाल व विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित आनंद ने किया। माधव नगर मंडल में भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन का आयोजन लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में हुआ। मंडल अध्यक्ष सुमित बंसल ने मुख्य अतिथि राकेश शर्मा का स्वागत किया। राकेश शर्मा ने कहा कि देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनना अनिवार्य है। इस अवसर पर हरिओम अग्रवाल, पार्षद दीपक वर्मा, राजकुमार मांगलिक, विक्रम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर किया लोगों को जागरूक
भाजयुमो के महानगर मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा ने एसआईआर को लेकर टीपीनगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर समय से बीएलओ के पास जमा कराने की अपील की। इस कार्य में भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार मेरठ महानगर में अभियान चलाए हुए हैं। प्रत्येक मंडल में बूथों पर बीएलओ की सहायता से लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें