फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की रंजिश में खजूरी गांव में युवक को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर खजूरी गांव में रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में लगी है। आरोप लग रहे हैं कि थाना पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इससे गांव में तनाव है।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर वसीम और अनवार पक्ष में रंजिश चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर वीडियो वायरल करते हैं और मुकदमे दर्ज कराते हैं। दोनों पक्षों की रंजिश के चलते गांव में गुटबाजी है। जानकारी के बावजूद पुलिस खामोश है। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में वसीम के पैर में गोली लग गई। वसीम पक्ष का आरोप है कि अनवार पक्ष ने गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अनवार पक्ष का कहना कि झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद गोली मारी गई है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दरोगा एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ ने मामले में जांच करने के बाद ही मुकदमा लिखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दर्ज करेगी मुकदमा
दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गोली कैसे और किसने मारी है, इसकी जांच की जा रही है। खजूरी गांव में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर देते हैं। -केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें