फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टशनबाजी में युवक पर गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में टशनबाजी को लेकर आरोपी नौचंदी निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र ने घर के बाहर खड़े सुभान पर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित के अनुसार टशनबाजी को लेकर दोनों के बीच 10 सितंबर को विवाद हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी मेडिकल निवासी अनुज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

काजीपुर गांव निवासी महिला नसीम ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि सोमवार सुबह उनका बेटा घर के बाहर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। इस बीच आरोपी जीतू व अनुज बाइक से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली चलते ही युवक घर के अंदर भागा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सुभान से मामले की पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने बताया कि आरोपियों का उससे टशनबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। 10 सितंबर को बाइक निकालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी जीतू पकड़ लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जल्द दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें